सितारगंज के अजीतपुर ग्राम पंचायत में मजरा बहेड़ी स्थित नदी पर पुल का शिलान्यास करते विधायक सौरभ ?
- फोटो : SITARGANJ
विधानसभा क्षेत्र की अजीतपुर ग्राम पंचायत के ग्राम मजरा बहेड़ी के लोगों की तीन दशक पुरानी मांग जल्द पूरी हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने ग्राम पंचायत से गांव को जोड़ने के लिए नदी पर पुल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। विधायक ने पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
शुक्रवार को विधायक सौरभ बहुगुणा ने किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अजीतपुर के ग्राम मजरा बहेड़ी में पुल का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों का संपर्क अजीतपुर ग्राम पंचायत व बरा से कटा हुआ था।
लोगों को करीब छह से सात किमी की दूरी अतिरिक्त तय कर अजीतपुर आना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने जिला योजना के अंतर्गत 15 मीटर लंबा, साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल को मंजूरी दिलाई। पुल और सड़क निर्माण का कार्य 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। वहां लोनिवि के मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, खतीब अहमद, उपकार सिंह बल, अपर सहायक अभियंता सतपाल सिंह आदि थे।