रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में जांच पड़ताल करती संयुक्त टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शनिवार को संयुक्त टीम ने रोडवेज बस स्टेशन में चेकिंग की। इस दौरान एक लावारिस बैग मिलने से खलबली मच गई। बाद में बैग के मालिक का पता चलने पर टीम ने राहत की सांस ली।
शनिवार को एलआईयू, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर चेकिंग की। रोडवेज बस अड्डे पर एक लावारिस बैग मिला तो एजेंसियां सतर्क हो गईं। तलाशी लेने पर बैग में कपड़े और अन्य सामान मिला। कुछ समय बाद बैग का मालिक पहुंच गया। वहां पर एलआईयू के एसआई नरेंद्र मलवाल, एसआई विजय यादव, एसआई वीर सिंह, रंपुरा पुलिस चौकी के एसआई मनोज जोशी आदि थे।