फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों को बगरधार में कब मिलेगी मंडी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति, नरेंद्रनगर के बगरधार में नवनिर्मित सब्जी मंडी शुरू नहीं कर पा रही है। साल भर पहले हैंडओवर लेने के बाद से मंडी शुरू कराने की तिथि बढ़ती जा रही है, लेकिन अभी तक दुकानों का आवंटन और लाइसेंस की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय काश्तकार भी मंडी पर टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर से लेकर आगराखाल क्षेत्र के काश्तकार बड़ी मात्रा में नकदी फसलों का उत्पादन करते हैं, लेकिन मंडी सुविधा नहीं होने से उन्हें अपने उत्पाद के सही दाम नहीं मिल पाते हैं। काश्तकारों की यह समस्या देखते हुए और उनकी आय दोगुनी करने के लिए वर्ष 2017-18 में नरेंद्रनगर के बगरधार में सब्जी मंडी स्वीकृत की गई थी। लंबे समय तक निर्माण कार्य चलने के बाद साल भर पहले 26 जुलाई 2021 को नव निर्मित मंडी में बनाई गई 10 दुकानें और 10 कोल्ड स्टोर आदि कृषि उत्पाद मंडी समिति के हैंडओवर किए गए थे, लेकिन समिति सालभर से मंडी शुरू करने की तारीख पर तारीख बढ़ाती जा रही है। स्थिति यह है कि अभी तक न तो समिति का खाता खुल पाया है और न ही दुकानें आवंटन कर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

बगरधार में सब्जी मंडी बनकर तैयार है, अब रोड बननी बाकी है, समिति का खाता खोलने और दुकान आवंटन की कार्रवाई जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
-वीर सिंह रावत, अध्यक्ष मंडी समिति बगरधार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें