नई टिहरी में नंदगांव में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते विधायक डा. धन सिंह नेगी।
- फोटो : NEW TEHRI
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिले में अब तक तीन लाख 78 हजार 236 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।
वन बिलियन वैक्सीनेशन के मौके पर टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने हेल्थ वर्कर को अभियान की सफलता पर सम्मानित भी किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशू कुमार, विनोद चमोली, रमेश कुमाईं, प्रकाश लाल, बबीता कुमाईं आदि मौजूद थे। उधर, सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि अब तक जिले में 1,84,180 लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। जिले में 48 टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं।
कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूर्ण करने पर डीएम, सीएमओ सम्मानित
गोपेश्वर। देशभर में 100 करोड़ लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन पर सामाजिक संगठनों ने कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल को शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नंदप्रयाग एएनएम सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयासों से ही कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो पाया है। भाजपा महिला मोर्चे की महिलाओं ने गोपेश्वर में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में आयोजित कोरोना टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। संवाद