फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने घोषित किया बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि ने 26 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसका रिजल्ट महज एक सप्ताह में जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विवि का बीएड सत्र 2021-23 प्रवेश परीक्षा का परिणाम कुलपति डा. पीपी ध्यानी और कुलसचिव प्रो. मोहन सिंह पंवार ने किया। कुलपति ने एक सप्ताह में रिजल्ट घोषित किए जाने पर कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और कर्मचारियों की सराहना की। कुलसचिव प्रो. पंवार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 5892 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उनमें से 5456 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। उनका परीक्षाफल घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम विवि की वेबसाइट sdsuv.ac.in पर देखा जा सकता है। कुलसचिव ने सभी परीक्षार्थियों से मेरिट के आधार पर अपने इच्छानुसार दिसंबर तक प्रवेश लेने की अपील की है, जिससे जनवरी से कक्षाएं शुरू कराई जा सके। उन्होंने बताया कि श्रीदेव सुमन विवि में बीएड पाठ्यक्रम के लिए 2950 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें