फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार की दिशा में बढ़े आगे

विज्ञापन
नई टिहरी के रानीचौरी में उद्यगिता प्र​शिक्षण के समापन पर माैजूद प्रतिभागी। संवाद।
विज्ञापन
नई टिहरी। महिलाओं का धूपबत्ती, सुगंधित स्टिक और टोकरी बनाने का दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आराधना धूपबत्ती उद्योग की ओर से रानीचौरी में दो दिवसीय कौशल विकास का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संस्थान की प्रबंधक सुषमा बहुगुणा ने बताया कि स्थानीय 12 महिलाओं को यह प्रशिक्षण देकर उन्हें धूपबत्ती, अगरबत्ती, सगंध स्टिक और टोकरी बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही चिप्स, बिस्कुट, प्लास्टिक के रैपर से महिलाओं को टोकरियां बनाना सिखाया गया। इस मौके पर मानव अधिकार संरक्षण और ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा, मीना कोठारी, विजयलक्ष्मी ममगाईं, सुचिता कोठारी, अनीता बहुगुणा, शकुंतला गुसाईं, नीलम कोठारी, नीलम रौथाण, कविता डोभाल, सुषमा बिजल्वाण, संतोषी उनियाल, मीना बिजल्वाण आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें