फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया महेड़ देवता का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद रमोला और भदूरा पट्टी के ईष्ट देव महेड़ देवता का एक दिवसीय मेला जलकुर नदी के पास महेड़ देवता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने देवता के दर्शन कर पश्वा से खुशहाली का वरदान मांगा। हर साल 2 गते मंगसीर को होने वाले महेड़ देवता मेले के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आस्था के साथ प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित मेले में दूरस्थ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में श्रीफल, चावल और फूल-मालाएं चढ़ाई। सुबह से ही भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और देवता के निशान के साथ नौघर गांव से लंबगांव बाजार तक यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, विकास रावत, उदय रावत, प्रदीप रावत, गिरवर सिंह, गंभीर सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें