कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जाखणीधार ब्लॉक के गेंवली (पाव) का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कहा कि सरकार की नाकामियों के कारण रसोई गैस, राशन, पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक गैस सिलिंडर निशुल्क देने की मांग की।
रविवार को गेंवली (पाव) में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने शिरकत की। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य रश्मि देवी, पवन कुमाईं, कैप्टन रतन सिंह भंडारी (सेनि), दिनेश लाल, जितेंद्र कुमाईं, राजेंद्र बरियाल, अनिल कोठियाल, देवी प्रसाद, हरीश कुमार्इं, महावीर सिंह, देव दास, शांति देवी, कौशल्या देवी, जोत सिंह, दीपक, हर्षित, अंकित बरियाल आदि को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने मनरेगा में दो सौ दिन का काम, हर परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी, केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण, बिजली, पानी, रसोई गैस निशुल्क देने, जड़ी बूटियों पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने, जंगली जानवरों से जनहानि होने पर 25 लाख क्षतिपूर्ति और टिहरी को ओबीसी क्षेत्र घोषित करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, पदम सिंह, कुंवर सिंह राणा, शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, महावीर गुनसोला, सोहन रावत, ममता उनियाल, आशा रावत, शक्ति जोशी, भगवती रतूड़ी, भगवान कुमार्इं, देवेंद्र सेमवाल, रामपाल सेमवाल, बालकृष्ण रतूड़ी, पूर्ण चंद कुमार्इं, भगवान सिंह बरियाल आदि मौजूद थे।