फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरसी में एनएच के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर राड परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हार्हवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया कार्य की जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का धरना 100वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना से गौरीकुंड हाईवे के बेहतर निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था की मनमानी व एनएच अधिकारियों की लचर कार्यशैली से हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने पेयजल लाइन की मरम्मत, प्रभावितों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पितांबर दत्त, सुमित अग्रवाल, जयपाल, कुंवर सिंह, बीरेंद्र सिंह, प्रेमलाल अग्रवाल, हरेंद्र, रमेश लाल, ओम प्रकाश, हर्ष प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें