गरीबों की मदद के लिए गठित हो प्रधान राहत कोष
ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम स्तर पर ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार से ग्राम प्रधान राहत कोष का गठन करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस राहत कोष के माध्यम से बरसाती सीजन में गांवों में रास्तों की मरम्मत, मलबा सफाई और प्रभावित परिवारों को भोजन व आवास की मदद हो सकेगी। साथ ही ग्राम प्रधान राहत कोष से गांवों के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह व निर्धन बच्चों की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई जा सकती है। संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायतों में प्रधान राहत कोष गठन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की मांग की है।