फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में बनेगा स्ट्रांग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार विस चुनाव मतगणना पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में होगी। यहां स्ट्रांग रूम के लिए स्थान चयनित कर दिया गया है। यह पहला मौका है जब विस चुनाव की मतगणना पीजी कॉलेज कैंपस में होगी। साथ ही जिले की दोनों विधानसभा में चार आदर्श व दो सखी मतदान केंद्र भी चिह्नित किए गए हैं। वहीं, 43 हिमच्छादित मतदान केंद्रों पर प्रशासन व पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को कोविड-19 गाइडलाइन के मध्यनजर पूरी सतर्कता व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा, इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। चुनाव के लिए जिले को 5 जोनल और 50 सेक्टर में बांटा गया है। पर्याप्त जगह को लेकर इस बार स्ट्रांग रूम पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि को बनाया गया है। यहीं पर 10 मार्च को मतगणना भी होगी। डीएम ने बताया कि जिले की रुद्रप्रयाग विस में 27 व केदारनाथ विस में 16 मतदान केंद्र हिमच्छादित हैं। इस बार जिले की दोनों विस सीटों में 361 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही अभी तक कुल मतदाताओं की कुल संख्या 192724 हो गई है, जिले में राबाइंका अगस्त्यमुनि को सखी मतदान केंद्र बनाया गया है। जीआईसी व जीजीआईसी रुद्रप्रयाग और राप्रावि ऊखीमठ व राइंका अगस्त्यमुनि को आदर्श मतदेय स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें