शनिवार को आजादी के 75वर्ष के तहत अमृत महोत्सव में फिट फ्रिडम रैली में प्रतिभाग करते शिक्षक व स्कूल?
- फोटो : RUDRAPRYAG
आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र ने स्कूली बच्चों व स्वयं सेवकों के साथ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग और तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में फिट फ्रीडम इंडिया रैली का आयोजन किया।
शनिवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में नेहरू युवा केंद्र ने जन आंदोलन विषय में विद्यालय व महाविद्यालय पर एएसएस की 42 इकाइयों, भारतीय स्काउट गाइड समेत सभी ब्लॉक के युवा मंडल सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से भारतीय स्काउट गाइड, सभी विकासखंडों के युवा मंडल सदस्यों एवं पुलिस विभाग के सहयोग से केदारनाथ तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए गुलाबराय मैदान तक फ्रीडम रैली-दो निकाली। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को आजादी के प्रति भी जागरूक करने में मददगार होंगे। रैली के समापन पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल, युवा कल्याण अधिकारी कुशलानंद गैरोला, भारतीय स्काउट गाइड अधिकारी शोभा डोभाल, एनएसएस प्रभारी अंजू बिष्ट, शशि प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद थे। उधर, ऊखीमठ में भी फ्रीडम रैली का आयोजन किया गया।