भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का छठवां जिला स्तरीय सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में मजदूर व किसानों का शोषण हो रहा है।
पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य व पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को जनविरोधी बताया। राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश के अंदर एक ऐसी सरकार बैठी है, जो रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, एयरपोर्ट और बड़े-बड़े सरकारी विभागों को बेचने का काम कर रही है। राज्य सचिव मंडल के सदस्य एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस मौके पर लोकल कमेटी मंत्री अषाड़ सिंह धिरवाण, पार्टी रुद्रप्रयाग लोकल कमेटी मंत्री नरेंद्र रावत, भरत भंडारी, भावना रावत, जय सिंह नेगी, दौलत सिंह रावत, विक्रम लाल, धीरज लाल, मदन सिंह रावत आदि ने भी विचार रखे।