फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर एक युवक से हजारों की ठगी कर ली। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी विकास कुुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने ओएलएक्स पर एक स्कूटी बिक्री का विज्ञापन देखा था। उसमें स्कूटी की फोटो और बेचने वाले का नाम व मोबाइल नंबर भी था। उसने मोबाइल नंबर पर कॉल की तो स्कूटी का सौदा 30 हजार रुपये में हो गया। स्कूटी बेचने वाले ने एडवांस में एक खाते में 30 हजार रुपये डालने की बात कही। साथ ही स्कूटी दो दिन बाद घर के पते पर भेजने की बात कही। उसके झांसे में आकर उन्होंने रकम खाते में डाल दी। दो दिन बाद जब स्कूटी नहीं आई तो उसने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह बंद आया। कई बार नंबर लगाया लेकिन वह बंद आया। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले को जांच के लिए हरिद्वार साइबर सेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें