फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटरों पर शाम तक लगी रही लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में लगाए गए 11 वैक्सीनेशन सेंटरों पर शाम तक लोगों की लाइन लगी रही। खास बात यह रही कि मंगलवार को किसी भी सेंटर से लोगों को निराश नहीं लौटना पड़ा। इस दौरान शहर के 10 सेंटरों पर कोविशील्ड और एक सेंटर पर कोवाक्सिन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

कुछ समय से शहर में वैक्सीनेशन लगाने को लेकर मारामारी मची हुई है। लोग आए दिन सेंटरों पर वैक्सीन के लिए लाइन लगाकर खड़े होते हैं और वैक्सीन खत्म होने पर निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 11 टीकाकरण केंद्र खोलकर लोगों को बड़ी राहत दी। मंगलवार को शहर में बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, गांधी महिला शिल्प विद्यालय, रामपुर स्थित विधायक की बैठक, हेल्पिंग हैंड, अग्रवाल धर्मशाला, सिविल अस्पताल, मिलाप नगर, शिवाजी नगर और डीएवी इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। इन सेंटरों पर लंबे समय बाद पहली बार पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भेजी गई थी, इसलिए यहां शाम तक वैक्सीनेशन होता रहा। साथ ही लोगों को लाइन में लगने के बाद निराश होकर वापस नहीं लौटना पड़ा। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि शहर में बनाए गए सभी सेंटरों पर शांतिपूर्वक टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि नगर निगम में कोवाक्सिन की 18 और 45 से ऊपर वाले लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई, जबकि अन्य सभी सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें