फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को भोजन खिलाकर टीकाकरण को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। संत निरंकारी सत्संग भवन की ओर से अलग अंदाज में टीकाकरण अभियान का सहयोग किया गया। जिस समय प्रशासन के सामने टीकाकरण के लिए सुबह से देर शाम तक काम करने वाले कर्मचारियों के भोजन उपलब्ध कराने की समस्या थी, उस समय संत निरंकारी मंडल मदद को आगे आया। कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन केंद्रों पर लंगर, प्रेमयुक्त भोजन मुहिम के तहत 17 दिन तक टीकाकरण में जुटे 100 से अधिक कर्मचारियों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसएम तिराहा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में 17 दिन तक वैक्सीनेशन केंद्रों पर लंगर, प्रेम युक्त भोजन का सेवा का समापन दिवस मनाया गया। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के आदेश पर यह लंगर 14 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चला। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल एवं विजेंद्र माहेश्वरी शामिल हुए। इस मौके पर सीएमएस डा. संजय कंसल ने निरंकारी मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मिशन मानवता के लिए एक वरदान है। चाहे पौधरोपण हो, सफाई अभियान हो या फिर रक्तदान शिविर। सभी में मिशन अपना योगदान देता है। सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज की छत्रछाया में इस वर्ष 74वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की तिथियां 27, 28, 29 नवंबर 2021 सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें