फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान: डीआरएम

विज्ञापन
लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मुरादाबाद रेलवे मंडल के डीआरएम अजय नंदन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने अधीनस्थों के साथ लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए नए प्लेटफॉर्म, नए ट्रैक, कार्यालय और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही रेलवे की हस्त चालित ट्रॉली में बैठकर पटरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआरएम अजय नंदन लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने लक्सर शुगर मिल की चीनी का ढुलान मालगाड़ी से किए जाने की बात कही। साथ ही विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद कोरोना की पहली लहर के दौरान बंद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीईएन अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
--
अंडर पास बनवाने की मांग
डीआरएम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कई लोग अपनी समस्याएं लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। लक्सर निवासी बिजेंद्र पांचाल और कुशल पाल सैनी ने डीआरएम से मिलकर लक्सर में रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग की। इस पर डीआरएम ने विचार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें