फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की मनरेगा के विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम वैभव गुप्ता व बीडीओ पवन सैनी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एसडीएम ने खानपुर ब्लाक मुख्यालय सभागार में पंचायत स्तर के अधिकारियों के साथ मनरेगा से हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं, लालचंदवाला में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पांच लाभार्थियों के मामलों की जांच के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने बैठक में अधिकारियों को गांवों में स्वच्छता और राशन डीलरों द्वारा राशन का सही वितरण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कर्णपुर में स्कूल के पास, मिर्जापुर में शमशान घाट के रास्ते पर जलभराव का निपटान, कलसिया और प्रह्लादपुर में जल निकासी नाले के निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना बनाने के साथ ही जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) को रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए लालचंदवाला के लाभार्थी रामकुमार, सर्वेश, गीता, सुरेशना और सुरेशी के आवास योजना से संबंधित शिकायतों की जांच के भी निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ पवन सैनी, एबीडीओ बनेश कुमार, डीपीओ अशोक यादव, रविद्र कुमार, नीरज कुमार, सतवीर और सुंदरलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें