रुड़की रामनगर स्थित जीजीआईसी में छात्रा की कोविड जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : ROORKEE
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर 128 छात्राओं और 11 स्टाफ सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।
कॉलेज प्रधानाचार्य नीलम कटियार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तीन दिन से छात्राओं और स्टाफ के सैंपल ले रहा है। बुधवार को 128 छात्राओं और 11 स्टाफ के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय में लगातार एहतियात बरती जा रही है। शारीरिक दूरी के साथ पढ़ाई हो रही है। छुट्टी होने पर एक-दूसरे से दूर रहकर सीधे घर जाने के लिए निर्देश दिए जाते हैं। वहीं, सिविल अस्पताल की डॉ. रितु खेतान ने बताया कि अभी तक करीब 309 छात्राओं के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 249 बच्चों की रिपोर्ट आ गई है, जो नेगेटिव है। अन्य रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आ जाएगी।