भाजपा नेता एवं राष्ट्र सम्मान संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में झांसी की महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई को नहर किनारे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नवीन जैन ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई ने अपनी जीवन के खुशियों का बलिदान कर राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने देश की आजादी के लिए मर्दाना ताकत से ऊपर उठकर अंग्रेजी हुक्मरानों के दांत खट्टे कर अपने प्राणों को भारत माता के चरणों में न्यौछावर कर दिया। ऐसी वीरांगना बलिदानी मातृशक्ति के भारत माता की आजादी के लिए किए बलिदान के सामने हर देशवासी नतमस्तक है। उन्होंने गुरु नानक जयंती पर उनके राष्ट्रहित, आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। भाजपा नेता नरेंद्र जैन ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम लिखाया था, जिसे देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर अभिषेक, नरेश कुमार, अनिल कुमार, दर्शन, संजय कुमार, विक्की, बब्बी भाई, सचिन गोंड़वाल, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।