फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द जारी होंगे पक्के गन्ना कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग की ओर से जल्द ही किसानों को फाइनल गन्ना कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसके लिए कच्चे कैलेंडर में संशोधन का कार्य पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। फाइनल गन्ना कैलेंडर मिलने के बाद किसानों को आसानी से पर्ची मिल सकेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान लक्सर गन्ना विकास समिति के माध्यम से शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति करते हैं। किसानों की पर्ची किस पखवाड़े के किस कॉलम में लगी है, इसके लिए समिति की ओर से पक्का गन्ना कैलेंडर जारी किया जाता है। पर, शुगर मिल की ओर से 11 नवंबर को पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी क्षेत्र के किसानों को अभी तक पक्का गन्ना कैलेंडर जारी नहीं किया गया था। वजह, किसानों के गन्ने के रकबे में गड़बड़ी होने के चलते प्रकाशन के कार्य में देरी हो रही थी। कई दिन पहले समिति ने फाइनल गन्ना कैलेंडर में हो रही गड़बड़ी को ठीक कर प्रकाशन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके चलते अभी तक किसानों को फाइनल गन्ना कैलेंडर वितरित नहीं हो सका है। लिहाजा अभी तक समिति से जुड़े लगभग 215 गांवों के 45 हजार किसानों को उनकी पर्ची किस पखवाड़े के किस कॉलम लगी हुई है, इसकी जानकारी के लिए समिति परिसर की खिड़की पर जाना पड़ रहा है। किसान अपनी खेती का कार्य छोड़कर समिति कार्यालय पहुंचकर पर्चियों की जानकारी जुटा रहे है।
--
क्या कहते हैं अधिकारी
किसानों के रकबे में गड़बड़ी होने के चलते फाइनल गन्ना कैलेंडर के प्रकाशन के कार्य में समय लग रहा है। जल्द ही प्रकाशन का कार्य पूरा कर पक्का गन्ना कैलेंडर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरजभान सिंह, सचिव, गन्ना विकास समिति, लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें