फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निगम में ऑनलाइन जमा होंगे गृहकर बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों को अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब हाउस टैक्स का बिल ऑनलाइन जमा होगा। रसीद भी ऑनलाइन मिलेगी। ‘अमर उजाला माई सिटी’ ने बिल जमा करने में लोगों को आ रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

नगर निगम के हाउस टैक्स आफिस कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। अब घर बैठे ही लोग अपना बिल जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेंगे। वरना अभी तक लोगों को बिल जमा करने के लिए लंबी लाइन में घंटों खड़े होना पड़ रहा था।
सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही थी, जिन्होंने हाउस टैक्स जमा कर दिया था। इसके बाद भी उन्हें बकाया बिल भेजे जा रहे थे। रसीद खो जाने पर दोगुनी परेशानी भुगतनी पड़ रही थी। अब जल्द ही इसे नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

हाउस टैक्स बकाया बिल को लेकर लोगों की परेशानी को देखते हुए कार्यालय को कंप्यूटराज्ड कर दिया गया है। जल्द ही नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। ऐसे में लोग घर बैठे बिल जमा कर सकेंगे। रसीद के लिए भी उन्हें परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

-नूपुर वर्मा, एमएनए, नगर निगम, रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें