फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी से किया जाएगा पटाखों की दुकानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखे की दुकान लगाने के लिए इस बार लॉटरी के माध्यम से व्यापारियों का चयन किया जाएगा। शनिवार को आयोजित बैठक में एसडीएम ने यह जानकारी दी। पटाखों की दुकान लगाने के लिए शुगर मिल परिसर तय किया गया है। बैठक के बाद एसडीएम ने पटाखा बाजार लगाए जाने वाले स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कई वर्षों से लक्सर कस्बे में पटाखा बाजार खुले स्थान पर लगता आ रहा है। इसे लेकर शनिवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने तहसील मुख्यालय सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि दीपावली से पहले बाजारों में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में जहां लोगों को दिक्कत होती है तो वहीं दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। लिहाजा पटाखा बाजार शुगर मिल परिसर में लगाना उचित रहेगा। इस पर अन्य व्यापारियों ने भी सहमति जताई। कुछ व्यापारियों ने कहा कि दुकान लगाने के लिए लॉटरी से ही नाम तय किए जाएं। इस पर एसडीएम ने सहमति दी। वहीं, लक्सर फायर स्टेशन के प्रभारी महताब अली ने व्यापारियों से अग्निरोधी यंत्र, बालू सहित अन्य सामान रखने की हिदायत दी। इसके बाद एसडीएम वैभव गुप्ता, फायर स्टेशन प्रभारी महताब अली ने व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, सचिन मित्तल आदि लोगों के साथ शुगर मिल परिसर का निरीक्षण किया। अतुल गुप्ता ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि शुगर मिल परिसर में पटाखा बाजार एक नवंबर से गोवर्धन पूजा तक लगाया जाएगा। बैठक में गौरव गुप्ता, शहजाद अली, नरेश कश्यप, बिजेंद्र धीमान, सुरेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें