फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ठ कार्यों के लिए नगर निगम ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने करने वाले पर्यावरण प्रेमियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमियों ने अपने अनुभवों को साझा किए। साथ ही अपने घर, आंगन, बगीचे और खेत खलिहान को हरियाली से भरपूर करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास एवं शोध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण के कारण जहां पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है, वहीं इसका मानव जीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण समय की जरूरत है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही स्वच्छता अभियान भी जारी रखना चाहिए, जिससे वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज घरेलू कचरे से जैविक खाद भी बनाई जा रही है। इसके अंतर्गत भागीरथी कुंज, दयालबाग कॉलोनी, आईआईटी कॉलोनी में पर्यावरण व स्वच्छता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. नवीन बंसल और उनकी पत्नी नताल्या मझहर ने भारतीय और रशियन संस्कृति तालमेल से तैयार किए गए फार्म हाउस से जुड़े अनुभवों को साझा किया। इस दौरान डॉ. नवीन बंसल, नताशा मजहर, ब्रांड एंबेसडर वाईके चौधरी, आईआईटी सेनेटरी इंस्पेक्टर रबी मोहन व दीपक कुमार वर्मा, सीबीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अचल मित्तल, सोहराब खान ने भी पर्यावरण के संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पार्षद विरेंद्र गुप्ता, मृदुल कुमार, अब्दुल कय्यूम, अमित कुमार, ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर एवं अविनाश त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रांड एंबेसडर वाईके चौधरी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें