रुड़की स्थित रामनगर में चेन छीनने के बाद पीड़ित महिला से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : ROORKEE
ई-रिक्शा से उतरते समय एक बुजुर्ग महिला के गले से रिक्शे में बैठी दो अन्य महिलाओं ने चेन झपट ली। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती इससे पहले रिक्शा चालक और महिला मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा चालक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी ललिता मनचंदा सोमवार को मेन बाजार में एक ज्वेलर की दुकान पर गई थी। वहां पर काम समाप्त करने के बाद रामनगर के लिए ई-रिक्शा किया। रिक्शा में पहले से ही दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। ललिता मनचंदा ने बताया कि रिक्शा रामनगर में शनिदेव मंदिर चौक पर पहुंची तो वह उतरने लगी। दोनों महिलाओं ने दाएं की जगह बाएं से उतरने की बात कही। इस पर वह बाएं तरफ उतरने लगी। इस बीच दोनों महिलाओं ने गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। वह कुछ समझ पाती तब तक रिक्शा चालक मौके से दोनों महिलाओं से फरार हो गया। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।