फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष टूटने ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
रुड़की टोड़ा कल्याणपुर में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का दृश्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। रुड़की गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित श्रीराम लीला मंचन में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर शूरवीरों से भरी पूरी सभा को चकित कर दिया। धनुष टूटते ही सभा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। पंडाल दीर्घा में बैठे दर्शकों ने भी श्रीराम और माता सीता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित श्रीराम लीला मंचन में बृहस्पतिवार को चौथे दिन धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला हुई। इस दौरान रामलीला का पंडाल दर्शकों से भर गया था। राजा जनक के दरबार में धनुष यज्ञ का स्थान सुंदर ढंग से सजाया गया था। रामलीला में रावण बाणासुर संवाद, राम लक्ष्मण परशुराम संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीतू शर्मा, विधायक प्रतिनिधि हरीश शर्मा, अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, संयोजक मोहनलाल बहुगुणा, चंद्रमोहन जोशी, निर्देशक टीआर भट्ट, कमला बमोला, रेखा मैंदोलिया, राजेंद्र बिष्ट, राकेश चौहान, विनय जोशी और अनिल दुदपुड़ी आदि थे।
सीता स्वयंवर देखने उमड़ी भीड़
रुड़की। टोड़ा कल्याणपुर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित श्रीराम लीला मंचन के पांचवें दिन धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला हुई। रामलीला का मंचन देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। स्वयंवर में आए राजाओं की भूमिका में सोनू सैनी, रघबीर, रमेश, राजू, गौरव सैनी, बाबूराम, धर्मेंद्र सैनी, संजय सैनी, पिंटू सैनी, अमन कश्यप, जोगिंदर सैनी, विजय कश्यप, मोनू, अक्षांश सैनी, निहाल गिरी, गौरव गिरी आदि नजर आए। इस दौरान रावण बाणासुर संवाद, राम लक्ष्मण परशुराम संवाद ने खूब रंग जमाया। इस दौरान मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक गिरी, जोगिंदर सैनी, गौरव सैनी, अजय गिरी, आनंद सैनी, बबलू, बीर सिंह, राजकुमार, सुभाष सैनी और रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें