फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। जिलाधिकारी द्वारा कस्बा लंढौरा में साप्ताहिक बंदी का दिन बदले जाने के विरोध में व्यापारी वर्ग लामबंद हो गए हैं। सैकड़ों दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर वर्षों से चले आ रहे साप्ताहिक बंदी के दिन ही दुकानें बंद रखने की मांग करते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि वह शुक्रवार की बजाए बृहस्पतिवार को ही अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन

कस्बा लंढौरा में वर्षों से बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी होती रही है, लेकिन तीन दिन पहले जिलाधिकारी ने लंढौरा के साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार तय करते हुए आदेश जारी कर दिया है। साप्ताहिक बंदी का दिन बदल जाने की खबर मिलते ही दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सैकड़ों दुकानदार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों ने कहां कि बृहस्पतिवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी काफी वर्षों से होती आ रही है। दुकानदारों का कहना था कि शुक्रवार को कस्बे में पैठ बाजार लगता है, जिसमें आसपास के दर्जनों गांव के लोग व भट्टा मजदूर खरीदारी करने के लिए कस्बे में आते हैं। इसके चलते उनकी भी अच्छी खासी दुकानदारी हो जाती है, लेकिन यदि शुक्रवार के दिन ही साप्ताहिक बंद लागू की जाती है तो कस्बे के दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान दुकानदारों ने अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है। चेतावनी दी कि यदि साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार लागू किया जाता है तो दुकानदार नगर पंचायत के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गुफरान, सुलेमान, गालिब, सतीश प्रजापति, इस्लाम, शहजाद, युसूफ, राज कुमार, पवन कुमार, समीर, जितेंद्र, इलियास, सचिन, नसीम, तेजपाल, गुफरान, अनीस, इकबाल, अख्तर, सलीम, प्रवीण कुमार, जब्बार, शामिल रहे।
साप्ताहिक बंदी पर दो धड़ों में बंटे व्यापारी
लंढौरा। साप्ताहिक बंदी को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष की दुकानदारों के साथ हुई बैठक में व्यापारी दो धड़ों में बंट गए। एक धड़ा पहले की तरह बृहस्पतिवार को ही साप्ताहिक बंदी पर अड़ा है, जबकि दूसरा पक्ष नई व्यवस्था से भी खुश है। मंगलवार शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद खान ने इसी मामले को लेकर कार्यालय में दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान कस्बे के व्यापारी दो पक्षों में बंटे नजर आए। एक पक्ष का कहना था कि साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को रखी जाए। जबकि इसका विरोध करने वाले पक्ष का कहना था कि बाजार बंद पहले की तरह बृहस्पतिवार को रखा जाए। उधर, चेयरमैन शहजाद खान का कहना था कि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की सहमति लेने के बाद बोर्ड प्रस्ताव पास कर डीएम से अनुमति ली गई है। चेयरमैन का कहना था कि इस कारण साप्ताहिक बंदी शुक्रवार का दिन ही तय किया गया है। इस मौके पर अफजाल, सतीश शर्मा, अकबर, वकार, योगेंद्र, नफीस साबरी, परवेज, इलियास, जोगेंद्र, अशोक, मुकेश, इसरार, र्मुसलीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें