फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक के कक्ष से रिकार्ड निकालकर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला। शिक्षा विभाग की टीम ने सीएमडी इंटर कॉलेज के रिकॉर्ड को प्रबंधक संचालक के सुपुर्द करते हुए प्रबंधक के कक्ष को सील कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर टीम ने इंटर कॉलेज में पहुंचकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से चुड़ियाला क्षेत्र के सीएमडी इंटर कॉलेज में प्रबंधक पद को लेकर विवाद चल रहा है। अनियमितताओं के चलते कुछ दिन पूर्व प्रबंधक को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रधानाचार्य भिक्कम सिंह को प्रबंधक संचालक की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद प्रबंधक के कक्ष में बैठने को लेकर पूर्व प्रबंधक व प्रबंधक के बीच तनातनी हो रही थी। इसको देखते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने तीन सदस्य कमेटी का गठन कर प्रबंधक कक्ष को सील करने और रिकॉर्ड निकालने के आदेश दिए थे ताकि किसी तरह का विवाद पैदा न हो। मंगलवार को जीआईसी रुड़की के प्रधानाचार्य राममिलन सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी इंटर कॉलेज पहुंची। इस दौरान वीडियोग्राफी कराते हुए प्रबंधक के कक्ष से रिकॉर्ड निकाला गया। इसके बाद प्रबंधक के कक्ष को सील कर दिया गया। इस दौरान भगवानपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। टीम के प्रभारी राममिलन सिंह ने बताया कि प्रबंधक कक्ष को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें