फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री वेडिंग शूट के लिए पर्यटकों को भा रही योगनगरी

विज्ञापन
तीर्थनगरी के झूलापुल पर प्री वेडिंग फोटो शूट करते। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। योगनगरी में पूरे साल पर्यटकों की आमद रहती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति पर्यटकों को खूब लुभाती है। पिछले कुछ सालों से ऋषिकेश के पर्यटन स्थलों पर प्री वेडिंग शूट का चलन बढ़ा है। विवाह के बंधन में बंधने जा रहे सैकड़ों जोड़े हर साल पर्यटन स्थलों पर प्री वेडिंग शूट के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पिछले एक दशक के दौरान ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र ने विश्व भर में पर्यटन नगरी के रूप में पहचान स्थापित की है। देश विदेश से हर साल लाखों सैलानी पर्यटकनगरी पहुंचते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश में विशेष तौर पर प्री वेडिंग शूट के लिए आने वाले पर्यटकों की काफी बढ़ी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के जोड़े विवाह से पहले वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश आते हैं। पर्यटक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के अलावा पहाड़ों, झरनों, जंगल, गंगा तटों पर फोटो शूट कराना पसंद करते हैं। हर साल विवाह बंधन में बंघने से पहले पर्यटक जोड़े प्रकृति के इस अद्भुत सौंदर्य की यादें फोटो में कैद कर अपने साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन

प्री वेडिंग शूट के लिए मन पसंद पर्यटक स्थल
- चीला मार्ग, मालाकुंठी, नीरगड्डू वाटर फाल, हेवंल घाटी, शिवपुरी, कौडियाला, गंगा लाइन, यूसूफ बीच, बंबई बीच, पटना वाटर फाल, गरुण चट्टी पुल, मोहन चट्टी
यहां मनाही लेकिन होता है फोटोशूट
- लक्ष्मणझूला, राम चझूला, जानकी सेतू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें