फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्रेम का धागा

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
योगनगरी में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम का धागा बांधकर आजीवन रक्षा का वचन लिया। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों का तिलक किया और आरती कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। बड़ी बहनों ने भाइयों को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। वहीं, बड़े भाइयों ने अपनी छोटी बहनों को स्नेहकर उपहार भेंट किए। सुबह से लेकर शाम तक योगनगरी के बाजारों में चहलपहल देखने को मिली। मुख्य बाजारों में संचालित मिठाई की दुकानों और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। दुकानों में भाई-बहनों के लिए लुभावनें उपहारों की धूम भी देखने को मिली। रक्षाबंधन पर जो बहनें भाइयों के पास नहीं जा सकीं उन्होंने डाक के माध्यम से राखि भेंजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें