फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टैक्स और डग्गामारी के दो वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा शुरू होने के चलते डग्गामार और बिना टैक्स के वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है। इनको रोकने के लिए तीर्थनगरी में एआरटीओ ने भी कमर कस ली है। चेकिंग अभियान के दौरान विभागीय टीम ने दो वाहन सीज और 17 वाहनों का चालान किया है। 20 वाहनों को टीम ने बेरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ प्रर्वतन पंकज श्रीवास्तव ने भद्रकाली, ब्रह्मपुरी, नेपाली फार्म और ऋषिकेश क्षेत्र में टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम यात्रा में जाने वाले बिना ग्रीन कार्ड के 17 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा डग्गामारी और बिना टैक्स के दो वाहन सीज किए गए। चेक पोस्टो पर हरिद्वार, ऋषिकेश के 20 वाहनों को वापस लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें