डोईवाला। हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्यों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विवेकाधीन कोष से चार लाख के चेक का वितरण किया। उन्होने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में अनुशासित और संस्कारवान शिक्षा दी जाती है।
आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के बावजूद भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अच्छे परिणाम दिए हैं। इसलिए सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं। अग्रवाल ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में जहां संस्कारवान शिक्षा दी जाती है। यही कारण है कि प्रदेश की वरियता सूची में विद्या भारती शिक्षण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या अधिक होती है। कहा कि कोरोना काल में बंद पड़े विद्यालय में पढ़ाने वाले आचार्यों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। इसी को देखते हुए विवेकाधीन कोष से राहत धनराशि को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, बॉबी शर्मा, नरेन्द्र गोयल, विनय जिंदल आदि थे।