फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटोकॉल भूले ईई, निगम कर्मियों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम के निर्माण अनुभाग के अधिशासी अभियंता प्रोटोकॉल को भूल गुस्ताखी कर बैठे। अधिशासी अभियंता ने सहायक नगर आयुक्त को कार्यालय में तलब कर लिया। यही नहीं कार्यालय में हाजिरी न लगाने पर एसएनए को कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद एसएनए के साथ अभद्रता से गुस्साएं कर्मचारियों ने निगम में तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम के निर्माण के अनुभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जोशी ने शासन से संबंधित एक पत्र को लेकर एसएनए को अपने कार्यालय में तलब कर लिया। एसएनए ने प्रोटोकोल का हवाला देकर आपत्ति जताई तो अधिशासी अभियंता ने उनको अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दे दी। अधिशासी अभियंता की इस बात की खबर लगते ही नगर निगम के कर्मचारी आग बबूला हो गए। निगम कर्मचारी अधिशासी अभियंता पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर अधिशासी अभियंता के तबादले की मांग की। उत्तरांचल सरकार कर्मचारी संघ नगर निगम ऋषिकेश के अध्यक्ष नरेश खैरवाल नगर आयुक्त जीसी गुणवंत को ज्ञापन देकर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता का तबादला न होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शासन से संबधित एक पत्र को लेकर अधिशासी अभियंता से आख्या मांगी गई थी। लेकिन अधिशासी अभियंता मुझे कार्यालय में प्रस्तुत होने के लिए कहा। यह प्रोटोकोल का उल्लंघन है। जब कर्मचारियों को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एलम दास, एसएनए, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें