कृष्णा नगर कॉलोनी में प्रभातफेरी निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कृष्णानगर कॉलोनी में कांग्रेसियों ने प्रभातफेरी निकाली। इसमें रामनामी धुनी बजाकर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत कल दूसरे दिन खदरी ग्रामसभा में बोक्सा बस्ती के कुंदन सिंह के घर पर सामूहिक भोज व रात्रि प्रवास किया था। रविवार सुबह कृष्णानगर कॉलोनी में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के माध्यम से आम जन को जागरूक कर उनके सुझाव लिए गए। इस कार्यक्रम के बाद ग्रामसभा गौहरी माफी में ग्रामीणों और रायवाला और हरिपुरकलां में बैठक की गई। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, सूरजपाल, रामबहादुर, रूपराम, कृष्णपाल, रामरति, शीतल, मायावती, विजय कुमार, राजकुमार, ऋषिपाल, सुरेंद्र, शेखर, पंकज, सुनील, रवि, आकाश, गौरव, अनिल, बाबूराम आदि रहे।