फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल टावर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस ने बीएसएनएल टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को कोलकाता से - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीएसएनएल का टॉवर लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

26 अप्रैल 2021 को जाजरदेवल निवासी गिरीश चंद्र जोशी ने जाजरदेवल थाने में बीएसएनएल का टॉवर लगाने के नाम पर 18.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-420 और 66आईटी एक्ट में केस दर्ज किया। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट प्रभात कुमार को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि गिरीश चंद्र ने अनिकेत मंडल के मोबाइल नंबर पर पेटीएम से राशि दी है। इसके अलावा तीन अन्य मोबाइल भी धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सीओ सुमित पांडेय (ऑप्स) के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। एसआई हेम तिवारी और पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी अनिकेत मंडल निवासी कोलकाता और नितेश कुमार निवासी वकुल बागान को कोलकाता से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें