फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राखी का त्योहार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बड़ी बहन छोटी बहन को राखी बांधते हुए। (संवाद) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल/डीडीहाट/धारचूला। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन जिले में उल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी का पवित्र धागा बांधकर लंबी उम्र की कामना की। पूर्व सैनिक संगठन ने राखी पर आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन

बच्चों को कपड़े, मिठाई, फल इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मयूख भट्ट, रमेश सिंह महर, विक्रम सिंह मेहता, केडी भट्ट आदि रहे। थल में भाई बहनों ने राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया। बहनों ने मंगल टीका लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।
डीडीहाट में चंद्रभागा नदी में पांच गांव (हाट थर्प, कौली, धौलेत, गणकोट, सिटोली) के लोगों को पं. भुवन चंद्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार कर जनेऊ धारण करवाई। आईटीबीपी-एसएसबी के जवानों को भी स्थानीय महिलाओं ने राखी बांधी।
विज्ञापन

धारचूला के जौलजीबी में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सिनखोली, बगडीहाट, जोग्यूड़ा और बलुवाकोट आदि स्थानों पर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों के हाथों में राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।
वहां लीला बनग्याल, गंगोत्री, ममता, एसएसबी 55 (ए) वाहिनी के इंस्पेक्टर रत्न सिंह चौहान, एसएसबी 55(बी) वाहिनी के इंस्पेक्टर मदन सिंह धामी आदि थे। सेना के जवानों ने घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भेजी गईं राखियां बांधीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें