फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों को रक्षा सूत्र बांध संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एसडीएस में पेड़ को राखी बांधती छात्राएं । (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसडीएस के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक पिछले 11 सालों से इको फ्रेंडली रक्षाबंधन कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण की अलख जगा रहे हैं। रविवार को भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर वर्तमान और पूर्व छात्राएं विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने स्वयं के लगाए पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पेड़-पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पाठक ने वर्ष 2009 से पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली रक्षाबंधन कार्यक्रम शुरू किया था। वे कहते हैं पेड़-पौधों का संरक्षण कर हम पेड़ों पर उपकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी जिंदगी की सांसों को चलाने के लिए ऑक्सीजन से लेकर भोजन तक का इंतजाम कर रहे हैं।
उन्होंने स्कूल के छात्रों के साथ ही लोगों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा है। वे पर्यावरण संरक्षण से 10 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न अभियान के माध्यम से जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1988 में अल्मोड़ा जिले के जीआईसी, नौला, गरुड़ाबाज, दन्या, चंपावत के दिगालीचौड़, देवीधुरा, पिथौरागढ़ के पय्यापौड़ी, गोरंगचौड़, नैनीसैनी, तेजम और एसडीएस में छात्रों को जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं।
छात्रों को रहता है बेसब्री से राखी का इंतजार
पिथौरागढ़। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के इको फ्रेंडली रक्षाबंधन कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है। छात्रा संजू चूलकोटिया, प्रियांशी जोशी ने बताया इस कार्यक्रम से जुड़कर पर्यावरण के प्रति अलग सा जुड़ाव आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें