फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर 90 किमी दूर मुख्यालय पहुंच लोग, प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Aug 2024 04:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

शिक्षकों की तैनाती के लिए धारचूला के लोग 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा क्षेत्र के विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के अन्य जनपदों में तबादले कर दिए गए, लेकिन नई तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए 90 किमी दूर से पहुंचकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षकों की तैनाती के लिए धारचूला के लोग 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा क्षेत्र के विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के अन्य जनपदों में तबादले कर दिए गए, लेकिन नई तैनाती नहीं हुई। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंगलवार को धारचूला के लोग भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री किशोर कैल्विन धामी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि क्षेत्र में संचालित जीआईसी खेला, स्यांकुरी, खेत, रांथी, गलाती में पहले से ही शिक्षकों की कमी है।

इन विद्यालयों से कुछ दिन पूर्व गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है और इनकी जगह नई तैनाती नहीं की गई। अधिकतर विद्यालय दो या तीन शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Amar Ujala Exclusive: अगली कक्षा में प्रवेश के लिए नहीं भरना पड़ेगा फॉर्म, अपग्रेड होगा समर्थ पोर्टल
विज्ञापन


वहीं लोगों ने आपदाकाल में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण की भी मांग की। चेतावनी देते हुए कहा जल्द विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती और सड़कों का सुधारीकरण नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अंकेश धामी, सौरभ धामी, राहुल धामी, विपिन धामी, अजय धामी, शेखर धामी, विपिन धामी, नवीन, कविराज आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें