संत नारायण स्वामी राजकीय इंटर कालेज नारायण नगर। संवाद
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में प्राध्यापकों की कमी झेल रहे संत नारायण स्वामी डिग्री काॅलेज नारायण नगर में विज्ञान वर्ग में छात्रों की संख्या में कमी आई है। यदि छात्र संख्या नहीं बढ़ती है तो महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई बंद हो जाएगी।
कुमाऊं विवि के सबसे पुराने डिग्री काॅलेज में वर्तमान में बीएससी, बीए और एमए की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। पहले छात्र संख्या कम थी। सात साल पहले बीएससी खुलने के बाद से इस महाविद्यालय में छात्र संख्या के इजाफा हो गया था। 250 की छात्र संख्या वाले इस काॅलेज में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। पिछले दो सालों से बीएससी में भौतिक विज्ञान और गणित विषयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से पीसीएम (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स) ग्रुप में छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेना कम कर दिया।
ये पढ़ें- Pithoragarh: हरज्यू मंदिर में रुद्राक्ष के पेड़ों पर आए फूल देख भक्त खुश, शिव का आशीर्वाद मान रहे श्रद्धालु
इससे छात्र संख्या में कमी आ गई। अब सरकार ने कम छात्र संख्या वाले विषयों को ही बंद करने का निर्णय लिया है। अगर सरकार ने कम छात्र संख्या वाले विषयों को बंद किया तो नारायण नगर डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान और गणित विषय बंद हो जाएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए एसएस जीना विवि के पिथौरागढ़ परिसर जाना पड़ेगा।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम छात्र संख्या वाले विषयों की सूची मांगी हैं। अगर यह विषय बंद हो जाते हैं तो फिर से इस महाविद्यालय में छात्र संख्या में कमी आएगी।
- डॉ. सुधीर तिवारी, प्रभारी प्राचार्य, नारायण नगर महाविद्यालय।