पौड़ी। स्व. गणेश सिंह पंवार स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊंणी टीम के नाम रहा। ऊंणी की टीम ने पेनल्टी शूट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम को ऊंणी गांव की ओर से 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
केसुंदर गांव के मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में ऊंणी टीम ने पहले हाफ में एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया। जबाव में सिरोली ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच के पहले हाफ तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर रहीं। मैच के अंत क्षणों तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं लेकिन अंत में पेनल्टी शूट में ऊंणी ने यह मुकाबला अपने नाम किया। मैच का उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने किया। मैच में बलवंत पंवार व इनायत हुसैन ने कमेंट्री, जबकि पुष्कर सिंह, अनूप पंवार, जगमोहन रेफरी रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ बर्थवाल, सचिव राहुल पंवार, नरेंद्र सिंह रावत, सुदर्शन रावत, ग्राम प्रधान नूतन रावत और वीरेंद्र पंवार आदि शामिल रहे। संवाद