फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामले जल्द निपटाएं : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने मंडल में वन भूमि हस्तांतरण को लेकर लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश लोनिवि अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य वनभूमि हस्तांतरण को लेकर लंबित हैं, उनमें निर्माणदायी विभाग व वन विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित कर निस्तारित करें। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल मंडल मुख्यालय में आयुक्त सुशील कुमार ने निर्माणदायी विभागों, कार्यदायी संस्थाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल से निर्माणाधीन महाविद्यालयों एवं अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबंधक को उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन तहसील एवं मोरी क्षेत्र के पर्यटन विभाग के लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने, तटवर्ती सुरक्षा कार्य में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निदेशक अर्थ एवं संख्या टीएस अन्ना, एसई आरडब्ल्यूडी एमके मित्तल, सीई लोनिवि सीएम पांडे, एजाज अहमद, यूपीसीएल सुरेंद्र सिंह, सीई यूकेपीएसएन केके रस्तोगी, अपर निदेशक पशुपालन डा. अशोक कुमार, पीएम यूपीआरएनएन एसके मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें