फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधों के साथ कांडा मेले में आएंगे निशाण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोट में कांडा स्थित मंजू घोषेश्वर महादेव मंदिर में दीवाली के अगले दिन से दो दिवसीय कांडा मेला आयोजित होगा। इस बार निशाण (देवता के प्रतीक चिन्ह) चढ़ाए जाएंगे लेकिन मंदिर परिसर में मेला नहीं लगेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर कांडा में बलराज और भैया दूज के दिन मंजू घोष मेला लगता है। इसे स्थानीय लोग छोटा कांडा और बड़ा कांडा मेला कहते हैं। कांडा गांव में मंजूघोष, महाकाली व मंजूदेवी मंदिर स्थित हैं। इस मेले में दूर दराज से श्रद्धालु निशाण लेकर पहुंचते हैं। मजीन मेला समिति के अध्यक्ष डीपी भट्ट ने बताया कि 5 और 6 नवंबर को छोटा कांडा व बड़ा कांडा है। परंपरानुसार छोटा कांडा के दिन कांडा गांव से मां भगवती की डोली मंजूघोषेश्वर महादेव आएगी। इस कार्य को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया जाएगा। मंदिर में चढ़ाने के लिए लोग निशाण लाएंगे लेकिन भीड़भाड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी। संबंधित परिवारों के कुछ सदस्य ही निशाण लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें