फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन न मिलने से लोग परेशान

विज्ञापन
श्रीनगर में बुधवार सुबह बस स्टैंड में वाहन न मिलने पर लोग रहे परेशान - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
दीपावली पर अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को सुबह से दोपहर तक श्रीनगर बस अड्डे पर लोगों की अधिक भीड़ लगी रही। ऋषिकेश की ओर से आने वाली बसों में जगह न मिलने से रुद्रप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ, गुप्तकाशी की ओर जाने वाले यात्री खासे परेशान रहे। इसके बाद जीएमओयू की ओर से अतिरिक्त बस लगाई गई लेकिन फिर भी लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छोटे वाहन बुक करने पड़े। वहीं कम दूरी तय करने वाले कलियासौड़, डुंगरीपंथ, नरकोटा, देवप्रयाग, बागवान, मूल्यागांव आदि स्थानों के लिए लोगों को वाहन नहीं मिल पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें