नैनीडांडा ब्लॉक के अस्पतालों का सीएमओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार ने मंगलवार को नैनीडांडा ब्लॉक के अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएसी ए धुमाकोट में दो माह में प्रसव केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मानसून को देखते हुए ब्लॉक में सेवारत सभी एएनएम को क्षेत्र की सभी गर्भवती का संपूर्ण विवरण ब्लाॅक मुख्यालय में उपलब्ध करने के निर्देश भी दिए। कहा कि इससे प्रशासन के सहयोग से गर्भवती को समय पर सुरक्षित प्रसव की सुविधा प्रदान की जाएगी।
मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार ने सीएचसी नैनीडांडा, पीएचसी केंद्र ए धुमाकोट, अदालीखाल, पीएचसी दिगोलीखाल, गोलीखाल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर किनगोड़ीखाल, शंकरपुर व डुंगरी का निरीक्षण करने, प्रभारी चिकित्साधिकारी नैनीडांडा को मानसून को देखते हुए किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अपरिहार्य परिस्थिति को छोड़कर अवकाश स्वीकृत ना करने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारु रखें। इस अवसर पर डीपी खंसिली, रविंद्र डोगरा आदि मौजूद मौजूद रहे।