श्रीनगर जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से एलटी पात्रता परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : SHRINAGAR
सहायक अध्यापक (एलटी) परीक्षा में 2362 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2127 परीक्षा में शामिल हुए। 235 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। परीक्षा हॉल में प्रवेश से डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को केंद्रों में बुला लिया गया था।
एसडीएम श्रीनगर रविंद्र बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए तहसील क्षेत्र में चार परीक्षा केंद्र जीआईसी श्रीनगर, जीजीआईसी श्रीनगर, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट व एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कमलेश्वर बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों मेें हुई। सुबह की पाली में पंजीकृत 1219 में 1120 और शाम की पाली में पंजीकृत 1143 में 1007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।