फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिह्निकरण कर सुधारीकरण करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के सभी मार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नितकर सुधारीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने शीतकाल को देखते हुए जिले के संवेदनशील, पालाग्रस्त सड़कों का चिह्निकरण कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, चिह्नित ब्लैक स्पॉट के सुधार, वाहन चालकों की ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेक, हिट एंड रन प्रकरणों सहित 15 बिंदुओं कर चर्चा की गई। डीएम डा. जोगदंडे ने कोटद्वार में आवंटित भूमि पर ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बनाने को लेकर डीपीआर बनवाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्ग से मिलने वाले छोटी सड़कों पर साइन बोर्ड सहित सुरक्षा के कार्य नहीं करनेे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन क्षेत्रों में जिला योजना निधि या अन्य निधि से कार्य किए जाएं। इस मौके पर आरटीओ अनीता चंद, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, एसीएमओ डा. आशीष गुसाईं और ईई लोनिवि अरुण कुमार पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें