गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते डीएसडब्ल्यू व अन्य
- फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के मौके पर अतिथियों ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र और समाज की जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।
बुधवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित सामुदायिक केंद्र में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ डीएसडब्लू प्रो. महावीर सिंह नेगी, चौरास परिसर के निदेशक प्रो. सीएम शर्मा व प्रो. ओके बेलवाल ने किया। एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल ने कोविड 19 के दौरान लोगों की निस्वार्थ सेवा किए जाने पर एनएसएस के स्वयंसेवियों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. एलएस कंडारी, डा. सविता भंडारी, डा. सौरभ यादव, डा. सुधीर कुमार यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. किरण वर्मा ने किया।