फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चार प्रतिभावान छात्रों के किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्व. ललित मोहन कोठियाल स्मृति दिवस के अवसर पर शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शनी व व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस मौके पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र अमन थपलियाल, मो. जोहद, दीप्ती, धर्मेश जवाडी को ललित मोहन कोठियाल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट पौड़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौड़ियाल ने ललित मोहन कोठियाल के जीवन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने महात्मा गांधी के पांच मंत्रों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने बापू के जीवनवृत्त पर रोशनी डालते हुए युवाओं को उनके पांच मंत्रों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन




कहा कि युवा सत्य, अहिंसा, खुद की गलतियों को स्वीकारना व उनसे सीखना, समाज के हर वर्ग को बराबर मानना व उनसे बराबरी का व्यवहार करना आदि मंत्रों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डीएवी रेनू नेगी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


व्याख्यान में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, गबर सिंह नेगी, विकास बड़थ्वाल, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रशांत नेगी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर सुदर्शन, स्वप्निल धसमाना, राजेंद्र रावत, मीनाक्षी, श्वेता आदि शामिल रहे। चित्रकार आशीष नेगी ने पोस्टर प्रदर्शन लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें