फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायतों में रोस्टर बनाकर शुरू हो निर्वाचन प्रक्रिया: आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने मंडल के समस्त जिलों में वन पंचायतों में रोस्टर बनाकर जल्द निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों में जल्द निर्वाचन कर नवीन कार्यकारिणी गठन किया जाए। आयुक्त रमन ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने वर्चुअली मंडल के जिलों की जिला योजना, राज्य सेक्टर, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, पीएम किसान निधि, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैठक ली। आयुक्त रमन ने सभी जिलाधिकारियों को 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत निरंतर निगरानी करते हुए मासिक समीक्षा बैठक कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जनपद में जुलाई 2021 तक जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष अवमुक्त एवं व्यय की गई धनराशि से अवगत कराया। पीएम किसान निधि के अंतर्गत जनपद में 79410 कृषक हैं जिनमें से 69907 पोर्टल पर पंजीकृत हैं। योजना के अंतर्गत 2021-22 में 48437 की धनराशि प्रथम किश्त के रूप दे दी गई है। वर्चुअल बैठक में पौड़ी से डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश, पीडी संजीव कुमार राय, डीएसटीओ संजय शर्मा, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, डीएचओ डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें