नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से 18 फरवरी को वर्चुअल युवा संसद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 15 से 29 साल के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला स्तर पर आयोजित इस युवा संसद में विभिन्न मुद्दों पर भाषण प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के दो विजेता प्रदेश स्तर पर जनपद पौड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी के जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि जिले में 18 फरवरी को जिला स्तरीय युवा संसद का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाषण प्रतियोगिता का विषय अतुल्य भारत, आत्मनिर्भर भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान होंगे। कहा कि प्रतिभागी को अपनी बात रखने के लिए चार मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवा 17 फरवरी 3 बजे तक केंद्र के जिला कार्यालय, कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। भट्ट ने बताया कि जिला स्तर पर दो विजेताओं को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। संवाद